Homeरायबरेलीदो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर

दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर

दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर

तेजस टूडे ब्यूरो
आकाश प्रधान
खीरों, रायबरेली। स्थानीय थाना क्षेत्र के खांडेपुर पुलिया के पास दो बाइकों में जोरदार टक्कर से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरो पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खीरों थाना क्षेत्र के खांडेपुर पुलिया के पास समय लगभग 4 बजे सेमरी चौकी क्षेत्र के बकुलिहा गांव निवासी सूरज त्रिवेदी पुत्र दिलीप त्रिवेदी 30 वर्ष खीरों किसी काम से आया था। अपना काम निपटा कर निहस्था की तरफ जा रहा था तभी दुलापुर गांव निवासी बाबूशंकर पुत्र रामलखन 22 वर्ष साथ में नितिन पुत्र संतोष 16 वर्ष एक ही बाइक से खीरों किसी काम से आ रहे थे तभी खांडेपुर पुलिया के पास मुड़ने के समय दोनो में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर मौके से पहुँचे खीरों थानाध्यक्ष ने अपनी गाड़ी से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों पहुंचाया जहां डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। सूरज त्रिवेदी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया है। खीरो थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। मौके से पहुँचकर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। बाकी सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read