Homeबाराबंकीअवैध रूप से प्रसव कराने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

अवैध रूप से प्रसव कराने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

अवैध रूप से प्रसव कराने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने अवैध रूप से प्रसव कराए जाने की शिकायतें मिलने वाले अस्पतालों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत आशाओं के लम्बित भुगतान तत्काल कराने एवं उनके अतिरिक्त भत्ते को समय से दिये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल बिल वाउचर बनाकर भुगतान न किया जाए, बल्कि वास्तविकता में रोगी को नियमानुसार भोजन इत्यादि उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी लोक सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड की समीक्षा करते हुए कहा कि 26 दिसंबर से अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति को तेज किया जाए। हर आशा प्रतिदिन एक आयुष्मान कार्ड तथा प्रत्येक सीएचओ प्रतिदिन पांच आयुष्मान कार्ड बनायेगी। उन्होंने अभियान का नियमित अनुश्रवण करने हेतु संबंधित एमओआईसी को भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनपद में सर्वाधिक प्रसव कराने वाली एएनएम, सुधा जायसवाल और संगीता राय को अगली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सम्मानित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत लम्बित भुगतानों को तत्काल कराने के निर्देश दिए और कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए। सभी पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाए जाने के लिए नियमानुसार अपेक्षित कार्यवाई करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में ज़िलाधिकारी ने टीकाकरण से छुट गए बच्चों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण के महत्व के संबंध में आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा स्वास्थ्य उपकेन्द्र मरम्मत योग्य है, उनकी तत्काल मरम्मत कर ली जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उनके द्वारा ओपीडी, आईपीडी, अल्ट्रासाउण्ड, एक्स-रे, पैथोलोजी, जननी सुरक्षा योजना, भुगतान, एफआरयू, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम परिवार नियोजन, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के संचालन, एम्बुलेंस 108, नेशनल एम्बुलेंस सेवा 102, पीपीपी परियोजना, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड निर्माण, नियमित टीकाकरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पीसीपीएनडीटी, मौसमी बीमारियां, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, राष्ट्रीय कृमि मुक्त कार्यक्रम के साथ सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमो पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश यादव सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read