अमेठी में क्षत्रियों ने भरी हुंकार
जुल्म के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती रहेगी क्षत्रिय महासभा
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। मुंशीगंज में क्षत्रिय महासभा के पांचवी वर्षगांठ के बैनर तले क्षत्रियों का विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया और लगातार समाज पर हो रहे अत्याचार अन्याय पर चर्चा की गई। इसी बीच भारत के कोने-कोने से आए हुए क्षत्रिय समाज के लोगों ने अवधी तहजीब से भी परिचित हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अगुवाई में क्षत्रिय सभा का सम्मेलन हुआ जिसमें बिहार राज्य से संजय सिंह, मुकेश सिंह मुरादाबाद, अश्वनी सिंह दिल्ली, बृज किशोर सिसोदिया, सतीश सिंह बनारस, रामकिशोर आजमगढ़, उमाशंकर सिंह मध्य प्रदेश से एवं अमेठी जिले से भी राम सिंह रघुवंशी, गुंजन सिंह, संतोष सिंह गैरिकपुर, जय बहादुर सिंह घाटमपुर आदि संभ्रांत लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। फौजदार जौनपुरी का आल्हा गायन का भी लुफ्त लोगों ने उठाया। वरिष्ठ पत्रकार लोकेश त्रिपाठी, रमन पांडेय, योगेश श्रीवास्तव, दिलीप यादव, राजकुमार जायसवाल, राजीव शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, राघवेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











