HomeJaunpurमान्यता कक्षा 5 तक चल रहे अवैध हाईस्कूल/इण्टर कालेज

मान्यता कक्षा 5 तक चल रहे अवैध हाईस्कूल/इण्टर कालेज

मान्यता कक्षा 5 तक चल रहे अवैध हाईस्कूल/इण्टर कालेज

मई बरपुर एक-एक भवनों में चल रहे दो-दो कालेज
आरटीआई के आवेदन पत्र से हुआ खुलासा
तेजस टूडे सं.
देवेन्द्र सिंह यादव
जौनपुर। सरकार बगैर मान्यता के अवैध कॉलेज को बंद करने व कार्रवाई के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं। वहीं विकास खंड बक्शा के ग्रामसभा में बरपुर में 3 ऐसे अवैध कालेज चल रहे हैं जिनकी मान्यता कक्षा 5 या 8 तक है लेकिन वह हाई स्कूल इंटर तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। इसका बकायदे बैनर पोस्टर लगाकर छात्रों का प्रवेश लिया जा रह हैं। यहां तक कि एक-एक भवन में दो-दो कॉलेज चलाए जा रहे हैं। खुलेआम छात्रों के भविष्य खिलवाड़ किया जा रहा है।
बता दें कि जिले मे अवैध कालेजों का बड़े पैमाने पर संचालन किया जा रहा है। एक समाजसेवी द्वारा जन सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर खुलासा हुआ। उन्होंने सदर तहसील के खंड शिक्षा अधिकारी बक्सा के ग्राम सभा मई बरपूर में चल रहे मान्यता बिना मान्यता के कॉलेज की जानकारी मांगी तो उसमें बड़ा खुलासा हुआ। केडी कान्वेंट स्कूल की मान्यता कक्षा 1 से लेकर 5 तक है और उनके यहां हाईस्कूल में इंटर कक्षाएं भी इसी भवन में संचालित होते हैं। वहीं एक ही भवन में केडी कॉन्वेंट बालिका जूनियर हाईस्कूल का भी संचालन किया जा रहा है जो कक्षा 6 से 8 तक की मान्यता है और संचालित हाई स्कूल इंटर तक किया जा रहा है।
वह दूसरा मामला श्री महंथराज ज्ञानोदय विद्यालय की मान्यता कक्षा से लेकर 5 तक का है लेकिन उनके यहां भी हाई स्कूल इंटर तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं जिसका बकायदे बैनर पोस्टर लगाकर एडमिशन लिए जा रहे हैं। इसी तरह अन्य कॉलेज भी हैं जिनकी मान्यता कक्षा 5 व 8 तक है लेकिन वह इंटर तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। बगैर मान्यता के पठन-पाठन का कार्य कराया जा रहा है जिसका बोर्ड लगाकर कॉलेज के नाम पर इंटर कॉलेज दिखाकर पठन-पाठन का कार्य किया जा रहा है जो बिना मान्यता के कक्षा संचालन अवैध की माना जाता है लेकिन बगैर मान्यता के कालेज पर अधिकारी कार्रवाई करने से कतराते हैं। किसी दबाव के चलते हाथ नहीं लगते। इस संबंध में जिला बेसिक अधिकारी को भी सूचना दी गई और जिलाधिकारी को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गयी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read