पीआरवी पुलिस टीम पर हमला एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना बाघराय पुलिस की कार्यवाही, पीआरवी पुलिस टीम पर हमला व सरकारी कार्य में बाधा डालने के प्रकरण में एक अभियुक्त अरूण कुमार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत गंगा एक्सप्रेस वे के नीचे से गिरफ्तार किया गया। प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम देवरी हरदो पट्टी में पूर्व से चले आ रहे आपसी विवाद/रंजिश के कारण सूचना पर मौके पर पहुँची पीआरवी पुलिस टीम के साथ उपस्थित व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। जान से मारने की नियत से हमला किया एवं ईंट-पत्थर से प्रहार कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना स्थानीय पर 5 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर बीएनएस की वृद्धि की गई तथा बीएनएस को संशोधित करते हुए तरमीम किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










