HomeTrendingबलरामपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 26 रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष 17 यूनिट रक्त...

बलरामपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 26 रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष 17 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

  • बलरामपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 26 रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष 17 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
बलरामपुर, गोण्डा। 6 बार गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ड रिकॉर्ड प्राप्त कर चुकी सामाजिक संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट्स एन्ड एक्टिविस्ट्स निफा की जिला इकाई बलरामपुर के तत्वावधान में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय ब्लड बैंक में किया गया। शिविर में रक्तदानियों ने बढ़—चढ़कर प्रतिभाग किया। सामाजिक संस्था निफा द्वारा रक्तदान-महादान अभियान के अंतर्गत इस रक्तदान शिविर लगा जिससे जरूरतमंदों और गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को समय पर आसानी से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
शिविर में निफा के प्रदेश कॉर्डिनेटर जनपद के चर्चित ब्लडमैन आलोक अग्रवाल ने अपना 38वॉं रक्तदान किया। अन्य रक्तदानियों में जिलाध्यक्ष वैभव त्रिपाठी ने 44वां, हिमांशुमणि दीक्षित ने 57वां, रवि गुप्ता ने 16वां, डॉ तुलसीश दूबे ने 24वां, आशीष अग्रवाल ने 20वां, गुरुअंश सिंह ने 44वां रक्तदान किया। अन्य रक्तदान करने वालों में नारीशक्ति से सरोज मिश्रा ने दूसरा रक्तदान सहित अक्षय शुक्ला 10वां, विवेक श्रीवास्तव 30वां, मनीष सिंह 8वां आदि ने भी रक्तदान किया। सभी रक्तदानियों को निफा की तरफ से विशेष प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुल 7 रक्तदाताओं को विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान करने से वंचित रहना पड़ा। 2 रक्तदाता अनुपस्थित रहे।
निफा के उत्तर प्रदेश स्टेट कॉर्डिनेटर ब्लडमैन आलोक अग्रवाल ने बताया कि निफा द्वारा समय—समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहता है। इसी क्रम में इस वर्ष के प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। निफा बलरामपुर के जिला कोआर्डिनेटर संदीप उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान के संबध में अभी भी बहुत सारी भ्रांतियां व्याप्त हैं, इन्हें दूर करने के लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आने की जरूरत है। निफा के जिलाध्यक्ष वैभव त्रिपाठी ने अपना 44वां रक्तदान करने के बाद कहा कि इससे किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है, बल्कि हम ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। निफा के जिला सचिव अविनाश पांडेय ने बताया कि जरूरत पड़ने पर हम सभी रक्त की उपलब्धता को सुनिश्चित करने और दिलवाने का सम्मिलित प्रयास करते हैं। ब्लड बैंक की टीम से डॉ. आकांक्षा शुक्ला, एल.टी. अशोक पांडेय, अंजली सिंह, अभिषेक सिंह, अजीत श्रीवास्तव, सुन्दर, काउंसलर हिमांशु तिवारी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read