भिवंडी में अवैध गैस सिलेंडरों का भण्डाफोड़, छापेमारी में 84 सिलेंडर जब्त

  • भिवंडी में अवैध गैस सिलेंडरों का भण्डाफोड़, छापेमारी में 84 सिलेंडर जब्त

  • रिहायशी इमारत में छिपाकर रखे थे घरेलू एवं कामर्शियल सिलेंडर, दो संदिग्ध हिरासत में

तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। भिवंडी में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राशनिंग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक रिहायशी इमारत पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा किए गए गैस सिलेंडरों का भंडाफोड़ किया। इस दौरान अधिकारियों को उस समय बड़ा झटका लगा जब इमारत के अंदर विभिन्न कंपनियों के गैस सिलेंडर छिपाकर रखे हुए मिले। बरामद सिलेंडरों में भारत गैस एचपी गैस, गो गैस और गैस वन कंपनियों के घरेलू तथा कमर्शियल दोनों प्रकार के सिलेंडर शामिल पाये गये।
अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान कुल 84 गैस सिलेंडर जब्त किये जिनमें घरेलू उपयोग के सिलेंडर कमर्शियल सिलेंडर तथा 5 किलो के छोटे सिलेंडर भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इन सिलेंडरों को तीन टेम्पो में भरकर रखा गया था जिससे स्पष्ट होता है कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण और कालाबाजारी का कारोबार चल रहा था। राशनिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रिहायशी क्षेत्र में इस तरह गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण अत्यंत खतरनाक है, क्योंकि इससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रशासन अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसके पीछे किन लोगों का नेटवर्क सक्रिय है।
अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध जीवनावश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए एक विशेष दक्षता पथक का गठन किया गया है। इसी अभियान के अंतर्गत भिवंडी में यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दिया कि शहर में गैस की काला बाजारी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA