ग्रीष्मावकाश शैक्षणिक अवकाश 18 मई से 10 जुलाई तक: कुलसचिव
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के आदेश के क्रम में कुलपति जी के आदेशानुसार शैक्षणिक सत्र 2022-23 का ग्रीष्मावकाश, शैक्षणिक अवकाश 18 मई से 10 जुलाई तक घोषित किया जाता है। घोषित अवकाश के मध्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, मूल्यांकन, महाविद्यालय प्रवेश, आवश्यकता विशेष एवं कार्यालयी गतिविधियां यथावत निर्धारित समय सारणी के अनुसार संचालित होती रहेंगी उक्त जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव सर्वेश पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय की तरफ से जो दिशा निर्देश मिलेंगे उसको समय-समय पर विभागीय व्यवस्था के तहत पटल पर रखने का प्रयास किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









