Homeबहराइचजेठ मेले की तैयारियों की हुई समीक्षा बैठक

जेठ मेले की तैयारियों की हुई समीक्षा बैठक

जेठ मेले की तैयारियों की हुई समीक्षा बैठक

अब्दुल शाहिद
बहराइच। 11 मई से 11 जून तक बहराइच स्थित हजऱत सैय्यद सालार मसूद गाज़ी रहमत उल्लाह अलैह के आस्ताने पर एक माह तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध मेला जेठ की तैयारियों की समीक्षा के लिये दरगाह शरीफ स्थित गोल कमरे पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष तथा सदस्यों की बैठक हुई।

बैठक के बाद गैर जनपदों से आने वाले मेलार्थियों के वाहनो को खड़े करने के स्थलों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने अनारकली और मेला क्षेत्र में साफ सफाई, फागिंग, नालियों में एंटीलारवा के छिड़काव अनारकली झील की सफाई हेतु नगर पालिका ईओ और पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानन्जय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पुलिस सर्किल अफसर नगर, सीओ ट्रैफिक, डीपीआरओ, स्वस्थ्य विभाग, थानाध्यक्ष दरगाह, यातायात प्रभारी व अन्य विभाग के अधिकारियों के अलावा दरगाह प्रबन्ध समिति अध्यक्ष सैय्यद शमशाद अहमद एडवोकेट, दिलशाद अहमद एडवोकेट, अब्दुल रहमान बच्चे भारती, अज़मत उल्ला, मकसूद रायनी, मौलाना मोईनउददीन कादरी उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read