फैजाबाद डिस्टलरी की भूमि पर बने मकानों पर संकट
रिक्त भूमि का सौंपा गया लिक्विडेशन टीम को कब्जा
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। नाका क्षेत्र के करीब 50 से अधिक मकानों पर संकट मंडराने लगा है। इसमें लगभग 19 आवास फैजाबाद डिस्टलरी की भूमि पर हैं तो 35 आवास 14 कोसी परिक्रमा मार्ग में आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार फैजाबाद डिस्टलरी की भूमि नान जेडए (शहर की जमीदारी श्रेणी की भूमि) है। डिस्टलरी पर बकाया चुकाने के लिए परिसमापन (लिक्विडेशन) का मुकदमा उच्च न्यायालय प्रयागराज में चल रहा है जिसमें उसकी परिसंपत्तियों की बिक्री से चुकाया जाना है। यह आबकारी कार्यालय के पास की भूमि है। उसी क्रम में उच्च न्यायालय ने लिक्विडेशन टीम को परिसंपत्तियों के आकलन के लिए भेजा था। 21 अप्रैल को उच्च न्यायालय में काउंटर दाखिल से पहले लिक्विडेशन टीम आई थी। टीम के साथ एक राजस्व निरीक्षक व एक लेखपाल को सदर तहसील से भेजा गया था।
इस बारे में एसडीएम राम प्रसाद तिवारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए। तहसील सूत्रों के अनुसार रिक्त भूमि पर कब्जा लिक्विडेशन टीम को तहसील सदर के राजस्व अमले ने दिला दिया है। फैजाबाद डिस्टलरी की भूमि पर बने मकानों की संख्या 19 होने की तहसील अमले में कानाफूसी तेज है। चर्चा तो यह भी सदर तहसील की तरफ से भी उच्च न्यायालय में काउंटर 21 अप्रैल को दाखिल किया जाना है जिससे अदालत कोई निर्णय ले सके। उच्च न्यायालय का पारित आदेश 15 दिन पहले 31 मार्च का है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



