मधुमक्खियों के झुण्ड ने पिता-पुत्री पर किया हमला
सं. प्रदीप कुमार
मल्लावां, हरदोई। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव गोसवा में खेत पर काम कर रहे पिता पुत्री को मधुमक्खियों ने काटकर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बुधवार की सुबह मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव गोसवा निवासी दिरेंद्र पुत्र तुलसीदास व उसकी पुत्री सोनाली दोनों खेत पर काम कर रहे थे। पास में पेड़ पर मधुमक्खियों का झुंड था जहां से अचानक उड़कर दोनों पर हमला कर दिया जिसमें दोनों हालत गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी होने पर परिजनों ने आग जलाकर मधुमक्खियों के झुंड से निकाल। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













