बाजारों पर चढ़ने लगा होली का रंग
जयशंकर दूबे/रवि जायसवाल
कूरेभार, सुल्तानपुर। बाजारों पर होली का रंग छाने लगा है। शहर के हृदय स्थल चौक के साथ ही ग्रामीण छेत्र कूरेभार, गुप्तारगंज, बाबूगंज, कटका खानपुर, सिद्दिगणेशपुर समेत अन्य स्थानों पर पिचकारी, रंग व अबीर-गुलाल की दुकानें सज गई हैं। बाजार में इन दुकानों पर खरीददारों का जमावड़ा भी नजर आया।

रंग-अबीर, पिचकारी के साथ ही कपड़ों व मिठाई की दुकानों पर भी खरीददार नजर आये। इस बार हर्बल अबीर-गुलाल की मांग खूब हो रही है, अबीर-गुलाल 80 से लेकर 200 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं चाइनीज पिचकारी की मांग नहीं के बराबर है। दुकानों पर 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक कि पिचकारियां है। बच्चे कार्टून के किरदारों पर बनी पिचकारी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। गुप्तारगंज बाजार में खरीददारी करते मिले। सुजीत कसौधन ने बताया कि बच्चों को कार्टून के किरदारों पर बनी पिचकारी पसंद आई है।
पापड़, चिप्स व कचरी की धूम
बाजार में दुकानों पर पापड़, चिप्स और कचरी भी बिकने लगी है। रेडीमेड नाश्ते की खूब खरीददारी हो रही है। पापड़ के साथ ही मठरी व नमकीन के खरीददार दुकानों पर दिखने लगे हैं। आलू के पापड़ 35 से लेकर 40 रुपये 250 ग्राम के हिसाब से बिक रहे है। आलू के साथ ही चावल, साबूदाने से बने खाद्य पदार्थों की खरीददारी हो रही है। चावल के पापड़ की भी मांग बाजारों में है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













