हापुड़ पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, दो घायल सहित 12 गिरफ्तार
अनिल कश्यप
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर व जनपदीय एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने अन्तर्जनपदीय चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए बाद पुलिस मुठभेड़ 2 घायल सहित 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी का विद्युत हाईटेन्शन लाईन का तार करीब, पिकअप गाडी, सैन्ट्रो कार, पैशन प्रो मोटरसाइकिल एवं अवैध असलहा बरामद हुआ।

बता दें कि हापुड़ का गढ़मुक्तेश्वर आधी रात में उस समय गोलियों की आवाज से गुंजा जब हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के दोताई नहर के पास पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम की हुई तार चोर बदमाशों से मुठभेड़ सुरु हो गई। बता दें कि दोनों तरफ से हुई जबाबी फायरिंग हुई और फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गये। वहीं रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश भागने में भी सफल हुए पुलिस का कहना है कि फरार बदमाशों की तलाश जारी है। इस प्रकार थाना गढ़मुक्तेश्वर व जनपदीय एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने अन्तर्जनपदीय विद्युत तार चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए मुठभेड के बाद 2 घायल सहित 12 अभियुक्तों को दौताई नहर के पास से गिरफ्तार किया।
वहीं प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के विद्युत तार चोर हैं जिनके विरुद्ध हापुड एवं आस-पास के जनपदों में विद्युत तार चोरी आदि के लगभग 6 दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं ये लोग रैकी करके निर्माणाधीन हाईटेंशन लाइनों को टारगेट करते हैं व दिन में ही पूरा गैंग जगह को देख लेते है, फिर रात्रि में कटर की मदद से तार के छोटे-छोटे टुकडे़ करके उसे पिकअप या अन्य गाड़ी में भरकर ले आते हैं व कबाडे़ में 10-15 हजार रूपये प्रति कुन्तल में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते हैं। बता दें कि फिलहाल पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का विद्युत हाईटेन्शन लाईन का तार करीब 10 कुन्तल (कीमत करीब 5 लाख रुपये) व अन्य सामान चोरी करने में प्रयुक्त पिकअप गाडी, सैन्ट्रो कार, पैशन प्रो मोटरसाइकिल एवं अवैध असलहा बरामद हुआ है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













