HomeTrendingईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेण्टर पर विशेष मतदाता जागरूकता सत्र का हुआ शुभारम्भ

ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेण्टर पर विशेष मतदाता जागरूकता सत्र का हुआ शुभारम्भ

  • ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेण्टर पर विशेष मतदाता जागरूकता सत्र का हुआ शुभारम्भ

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत आम नागरिकों, युवाओं एवं पहली बार मतदाता बनने जा रहे छात्र-छात्राओंk को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वीवीपैट की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से जनपद में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा किया गया। साथ ही जनपद की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित तहसील कार्यालयों में उपजिलाधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर उपस्थित नागरिकों, युवाओं एवं अन्य लोगों को ईवीएम की संपूर्ण मतदान प्रक्रिया की जानकारी दिया। उन्होंने बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) की कार्यप्रणाली को विस्तारपूर्वक समझाते हुए डमी वोटिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन के बीच ईवीएम के संचालन एवं मतदान प्रक्रिया को लेकर जानकारी बढ़ाना तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति विश्वास और जागरूकता को मजबूत करना है।
कलेक्ट्रेट में आयोजित जागरूकता सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने उपस्थित नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों, युवाओं एवं पहली बार मतदाता बनने जा रहे छात्र-छात्राओं को ईवीएम और वीवीपैट के संचालन की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बैलेट यूनिट पर मतदान करने, कंट्रोल यूनिट की भूमिका तथा वीवीपैट के माध्यम से मतदाता द्वारा अपने मत की पुष्टि किए जाने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें और स्वयं डमी वोटिंग के माध्यम से ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली को समझें। विशेष रूप से युवा एवं पहली बार मतदाता बनने जा रहे छात्र-छात्राएं इस अवसर का लाभ उठाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़े और आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में अधिकाधिक नागरिक जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता के रूप में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह, जिला सूचना अधिकारी डा. पंकज कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read