HomeTrendingगोष्ठी में किसानों को दी गयी जानकारी

गोष्ठी में किसानों को दी गयी जानकारी

  • गोष्ठी में किसानों को दी गयी जानकारी

तेजस टूडे सं.
महेश वर्मा
बृजमनगंज, महराजगंज। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रायपुर पंडित के पंचायत भवन में खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक गोष्ठी हुई जिसका नेतृत्व एडीओ एजी सच्चिदानंद कुमार ने किया। गोष्ठी में किसानों को खेतों की सुरक्षा, मिट्टी की उर्वरता बचाने, फसल प्रबंधन व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। एडीओ एजी सच्चिदानंद कुमार ने कहा कि खेत ही किसान की सबसे बड़ी पूंजी है। खेत की मिट्टी, पानी और पर्यावरण को बचाना ही खेती को बचाना है। उन्होंने किसानों से मिट्टी जांच कराकर ही खाद व उर्वरक का प्रयोग करने, जैविक खाद को बढ़ावा देने, पराली न जलाने और फसल चक्र अपनाने की अपील किया। गोष्ठी में प्रगतिशील कृषक गुलाब दत्त मिश्र ने अपने अनुभव साझा करते हुए किसानों को उन्नत बीज, संतुलित खाद व समय पर सिंचाई के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर किसान सखी सबिता मिश्र, कृषि कर्मी हौसला प्रसाद, धर्मात्मा रामचंद सहित अन्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read