HomeTrendingमढ़िया में खड़े ट्रेलर में डम्फर ने मारी टक्कर, लाखों का हुआ...

मढ़िया में खड़े ट्रेलर में डम्फर ने मारी टक्कर, लाखों का हुआ नुकसान

  • मढ़िया में खड़े ट्रेलर में डम्फर ने मारी टक्कर, लाखों का हुआ नुकसान

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। पड़ाव–पीडीडीयू नगर मार्ग पर मढ़िया गांव के पास मंगलवार को सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये तक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे एक ट्रेलर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे डंपर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया कि ट्रेलर पर भूसा लदा हुआ था और वह अलीगढ़ की ओर से आ रहा था। टक्कर के बाद डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति के हाथ में चोट लगने की भी जानकारी सामने आई है।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी सत्यम ने बताया कि वह टहलते हुए जा रहा था। इसी दौरान टक्कर की तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि पीछे से आए वाहन ने खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी थी। हादसे में वाहनों को काफी नुकसान हुआ। जलीलपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटना में डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। वाहन को करीब डेढ़ से दो लाख रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

Must Read