एसपी ने मानिकपुर थाने का किया औचक निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। नवरात्रि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह के नेतृत्व में मानिकपुर पुलिस बल द्वारा नवरात्रि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृण बनाये रखने के लिए कस्बा मानिकपुर के मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं भीड भाड वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा दुकानदारों, व्यापारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
साथ ही संदिग्ध वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों से पूंछताछ की गयी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना मानिकपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात व नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर दुर्गविजय सिंह, पीआरओ प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











