HomeTrendingडीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा, 4 बूथों का...

डीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा, 4 बूथों का किया निरीक्षण

  • डीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा, 4 बूथों का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने शहरी क्षेत्र के चार बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ संख्या 369, 370, 371 और 372 पर पहुंचकर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुये बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से आवेदन प्राप्त करने एवं उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम-पते में संशोधन तथा मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करने के लिए चल रही प्रक्रिया की समीक्षा किया। उन्होंने निर्देश दिया कि विशेष कैंपों में पहुंचने वाले नागरिकों को आवेदन और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराई जाय। प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज होने से न छूटे। जिलाधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के साथ ही ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, अभियान के दौरान आवेदन करें। मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए बीएलओ पूरी गंभीरता से जिम्मेदारी निभायें।
उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि वे अपनी और परिवार के सदस्यों की विधानसभा मतदाता सूची में नाम एवं अन्य विवरणों की जांच अवश्य कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने का अर्थ यह नहीं है कि विधानसभा की मतदाता सूची में भी नाम दर्ज है, इसलिए मतदाता विधानसभा सूची में अपना नाम अलग से जांचें और नाम नहीं होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को विशेष कैंपों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को पुनरीक्षण अभियान से जोड़ने के निर्देश दिये।

 

 

 

 

Must Read