HomeTrendingश्री गुरू नानक देव के 558वें पावन प्रकाश पर्व पर निकली दिव्य-भव्य...

श्री गुरू नानक देव के 558वें पावन प्रकाश पर्व पर निकली दिव्य-भव्य प्रभातफेरी

  • श्री गुरू नानक देव के 558वें पावन प्रकाश पर्व पर निकली दिव्य-भव्य प्रभातफेरी

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। धन धन साहिब श्री गुरु नानक देव महाराज जी के 558वें पावन प्रकाश पर्व पर भोर बेला में दिव्य-भव्य प्रभातफेरी श्रद्धा, आस्था, विश्वास के साथ सिख संगत गुरुद्वारा साहिब अलोपीबाग से निकली। यात्रा प्रारंभ होकर विभिन्न रास्ते निकाली गई। श्रद्धालु गुरबाणी शब्दों के सामूहिक उच्चारण से निर्धारित मार्गो का वातावरण गुरबाणी मय हो गया। इस दौरान पंथ से संबंधित पारंपरिक जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। संगत ने “वाहे गुरु, वाहे गुरु,” जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल”, वाहेगुरु का जाप शब्द-कीर्तन गान करते हुए वातावरण को सुगंधित, स्वच्छ, भक्ति मय बना दिया।
वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह का उद्घोष करते हुए गुरु की महिमा का पाठ श्रद्धालुओं ने किया। संगत चल रही थी, लोग घरों से फूलों की वर्षा करते हुए गुरु संगत का आशीर्वाद प्राप्त करते रहे। परमजीत सिंह बग्गा गुरुद्वारा प्रधान ने बताया कि संगत के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि गुरुद्वारा सिख संगत आलोपीबाग प्रयागराज की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण हुए। गुरुद्वारा साहिब अलोपीबाग में 24 नवंबर को प्रातः कॉल से दोपहर 2 बजे तक शबद कीर्तन, कथा, व्याख्यान, अरदास, हुकुमनामा इत्यादि पंथ के सुप्रसिद्ध रागी जत्थों द्वारा गुरु का यश गायन होगा। उसके उपरांत गुरु का लंगर के वितरण के साथ ही कार्यक्रम की संपूर्णता होगी। प्रभातफेरी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने जगह-जगह कहा कि गरीबों बच्चों की शिक्षा-स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए एवं ऊनी वस्त्र दान करते रहें। सेवा व दान अवश्य करना चाहिए। साहिब श्री गुरु नानक देव जी गरीबों और मजदूरों की मदद के पक्षधर थे।
इस अवसर पर गुरुदीप सिंह, कुलदीप सिंह, परमिंदर सिंह, मनु चावला, बलजीत सिंह, यशप्रीत सिंह, सुरेंद्र कौर, जसकीरत सिंह, युवराज सिंह, हरमनजी सिह, कुलदीप सिंह खालसा, लखविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह ग्रोवर, जसवीर सिंह, मनजीत सिंह खालसा, सुदर्शन सिंह, प्रेमजीत गुुजराल, जसवीर कौर, अंजु गुलजार, सरगम कौर, दलजीत कौर, गुरदीप सिंह रोमी, अगम सिंह सहित सिख समुदाय के तमाम लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read