HomeTrendingबाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की हुई मौत

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की हुई मौत

  • बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। जनपद के दही थाना क्षेत्र के पुरवा मौरावां मार्ग पर दरोगा खेड़ा के पास दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई हादसे में चार युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो युवकों का इलाज चल रहा है। गुरुवार दोपहर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शवों के घर पहुंचते ही घर में कोहराम मचा रहा।
जानकारी के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के दुंदपुर परसंदा गांव निवासी संदीप 23 पुत्र विनोद कुमार दही थाना क्षेत्र के गौरा निवासी फुफेरे कमलेश के साथ किसी काम से बिछिया गए थे। जहां से वापस लौट रहे थ। दरोगा खेड़ा के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार अजगैन के गजा खेड़ा निवासी शिवशंकर और दही थाना क्षेत्र के मनिया निवासी प्रेम पहुंचे ही थे कि दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक होने से भिड़ंत हो गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चारों युवक घायल हो गए। पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल भेजा।
बताया गया कि इमरजेंसी वार्ड में तैनात ईएमओ डॉक्टर महेंद्र ने संदीप और शिवशंकर को मृत घोषित कर दिया जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है। बेटे की मौत को लेकर मां सिया, छोटा भाई आकाश सहित अन्य स्वजन रो रोकर बेहाल होते रहे। थानाप्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। स्वजन को सूचना देने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुरुवार दोपहर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शवों के घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मची रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read