साइकिल सवार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दोनों पैर कटे
सेवरा मोड़ के पास हाईवे पर हुआ हादसा
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार के दोनों पैर कटकर अलग हो गए।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व 1033 एम्बुलेंस को दी।सूचना पर पहुंची इनायतनगर पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार इनायतनगर थाना क्षेत्र के भदोखरा पूरे पासिन गांव निवासी मंशाराम पुत्र महावीर की सेवरा मोड़ के पास पंचर की दुकान है। गुरुवार करीब 11 बजे वह दुकान का सामान लेने साइकिल से कुचेरा बाजार जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 330 के पर परसन मिश्र गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए तथा दोनों पैर कटकर शरीर से अलग हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर की रफ्तार बहुत तेज थी। मंशाराम अपनी साइड से जा रहे थे।ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ। मंशाराम परिवार में अकेले कमाऊ व्यक्ति है। 4 बेटियां व एक बेटा है। अभी किसी की शादी नहीं हुई है। थाना प्रभारी इनायतनगर रतन शर्मा ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लिया गया।ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














