Jaunpur News : हौंसला बुलन्द चोर बरामदे में खड़ी बाइक उड़ाये
बाइक चोरी करते चोर सीसीटीवी में हुआ कैद
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटना से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस बाइक चोरी की घटनाओं में पाबंदी लगाने में विफल साबित हो रही है। बता दें कि मछलीशहर नगर के जंघई तिराहा से दीपक चौरसिया पुत्र रमेश चंद अपनी मोटरसाइकिल 25 तारीख की रात बरामदे में लॉक करके घर में सोने चले गए।

इसी दौरान रात लगभग 12 बजे बाइक चोर मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिये। मोटरसाइकिल चोरी करते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल चोरी करते समय चोर कितने आराम से बाइक के हैंडिल का लॉक खोलकर ले जा रहा है। हफ्ते भर के अंदर यह मोटरसाइकिल चोरी होने का दूसरा वारदात सामने आया है। वहीं मछलीशहर तहसील परिसर में कोटेदार मनोज सिंह की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई थी। इसके बाद घर के बरामदे में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने का मामला सामने आ गया। घटना के बाद बाइक स्वामी शनिवार को मछलीशहर कोतवाली में तहरीर दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














