HomeJaunpurJaunpur News : शिकायत करने पर पत्रकार को सेक्रेटरी ने धमकाया

Jaunpur News : शिकायत करने पर पत्रकार को सेक्रेटरी ने धमकाया

Jaunpur News : शिकायत करने पर पत्रकार को सेक्रेटरी ने धमकाया

सुशील उपाध्याय ने कहा- बुलडोजर लेकर आयेंगे तुम्हारा घर गिरवा देंगे
विपिन मौर्य एडवोकेट
बरईपार, जौनपुर। मछलीशहर ब्लाक के रामपुर गांव निवासी पेशे से पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता सुनील पांडेय ने गांव में छुट्टा पशुओं के ऊपर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया था। इसकी शिकायत के परिपेक्ष में ग्राम विकास अधिकारी सुशील उपाध्याय ने रिपोर्ट लगाया था कि गांव में कोई भी आवारा पशु नहीं घूम रहा है जबकि वास्तविकता यह है कि आवारा पशु आज भी गांव में घूम रहे हैं।

RK Hospital And Blood Component Center

इस बात को समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया कि गांव में आवारा पशु घूम रहे हैं और जिम्मेदार जिम्मेदारियों से बचने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर गलत सूचनाएं दे रहे हैं। सुबह समाचार पढ़कर तमतमाये ग्राम पंचायत अधिकारी ने शिकायतकर्ता पत्रकार की मोबाइल पर धमकी दिया कि शायद आपका घर ग्राम समाज की जमीन में बना है और बुलडोजर से गिरा देंगे।

आप सावधान हो जाइए जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि उनका घर अपनी भूमि में बना हुआ है। ग्राम पंचायत अधिकारी शिकायत के वजह से उनसे खार खाए हुए हैं और लोगों से धमकी भी दिलवा रहे हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुष्मिता राय का कहना है कि जानकारी मिली है। मामले की जांच करवाई जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस बाबत वार्ता करने के लिये ग्राम पंचायत अधिकारी के मोबाइल पर काल किया गया लेकिन वह रिसीव नहीं किये।
28 को तहसील में होगा प्रदर्शन
बरईपार, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में पत्रकारों की बैठक में निर्णय लिया गया है कि 28 मार्च को मछलीशहर क्षेत्र के सभी पत्रकार उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे और संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का ज्ञापन देंगे और निलंबन की मांग करेंगे। पत्रकारों के बैठक के दौरान पत्रकार संघ मछलीशहर के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्रा, दीपक शुक्ला, अमित शुक्ला, सत्य नारायण यादव, जफर, नानक दुबे समेत दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read