एनएच-30 पर बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हुई मौत
ड्राइवर बस छोड़कर फरार, पुलिस आधे घंटे तक नहीं पहुंची
तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में एनएच-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। डिडौली मोड़ के पास रायबरेली से लखनऊ जा रही अनुबंधित बस ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक साईकिल सवार गंगागंज की तरफ से आ रहा था।
जैसे ही वह डिडौली मोड़ पर मुड़ा, बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली की पीआरबी 5950 मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर मृतक के शव को जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन हरचंदपुर पुलिस आधे घंटे से ज्यादा समय तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजे की भी मांग की है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














