HomeLucknowदस दिवसीय न्याय यात्रा के साथ बर्खास्त 9000 कोरोना योद्धा ने बहाली...

दस दिवसीय न्याय यात्रा के साथ बर्खास्त 9000 कोरोना योद्धा ने बहाली के लिये स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर किया घेराव

दस दिवसीय न्याय यात्रा के साथ बर्खास्त 9000 कोरोना योद्धा ने बहाली के लिये स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर किया घेराव

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभम जायसवाल
लखनऊ। बर्खास्त 9000 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने न्याय यात्रा निकाल कर अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आवास का घेराव करते हुए ज्ञापन दिये उच्च अधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्री पहले निश्चित कार्यक्रम के कानपुर जा चुके हैं। हमारी उनसे बात हो चुकी हैं, वह जैसे ही आते हैं तो आप में से पांच सदस्य की उनसे मुलाकात करायी जायेगी। आप अपनी समस्याओं को रख उनसे वार्तालाप कर लीजिये।
मिली जानकारी के अनुसार न्याय यात्रा पैदल चलकर 10 सितम्बर को इटावा से 20 सितम्बर को प्रात: लगभग 9:45 पर उनके आवास के सामने पहुंची। न्याय यात्रा में बर्खास्त कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से 6 सूत्रीय मांग रखी है कि धरने के दौरान अवैध रूप से निकाले गये कर्मचारियों की वापसी की जाये कंपनी हर महीने अवैध रूप से भर्ती करती है और डीडी के रूप में पैसे लेती है। इस पर रोक लगाई जाय। अगर मैन पावर की आवश्यकता हो तो सेवा नियोजन के माध्यम से भर्ती की जाय कंपनी फर्जी केस के लिए दबाव बनाती है। इस पर रोक लगायी जाय। कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दर तथा ओवर टाईम का श्रम विभाग के अनुसार भुगतान किया जाय ।जिले में शासन स्तर पर एक कमेटी बनायी जाय जो कंपनी की निगरानी करें बिना उसकी सहमति से किसी भी कर्मचारी को निकाला ना जाय। नौकरी के नाम पर अवैध वसूली कर्मचारियों से जमा की गयी। डीडी ईएमटी को 45000 व पायलट की 25000 वापस दिलायी जाय। ये न्याय यात्रा क्रांतिकारी शरद यादव व प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय सहित प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ मंडल पदाधिकारियों सहित जिला पदाधिकारियों एवं प्रदेश के हर जिले उपस्थित एम्बुलेंस कर्मचारियों ने जबरदस्त जोश एवं उत्साह के साथ अपने हक की लड़ाई के लिए सड़क पर उतर आये हैं। अब देखना यह कि स्वास्थ्य मंत्री इनके साथ न्याय करते हैं कि नहीं, अभी प्रश्नचिन्ह बना हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read