HomeBihar24 घण्टे के अन्दर 85 फरार अपरधियों की हुई गिरफ्तारी: एसपी

24 घण्टे के अन्दर 85 फरार अपरधियों की हुई गिरफ्तारी: एसपी

24 घण्टे के अन्दर 85 फरार अपरधियों की हुई गिरफ्तारी: एसपी

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। एसपी अम्बरीश राहुल ने बताया कि 31 अगस्त 2023 को जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों से 24 घंटे के अंदर 85 फरार अपरधियों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा पुलिस द्वारा जो विभिन्न गिरफ्तारियां की गयी हैं, उसमें हत्या के प्रयास में 07, डकैती में 01, लूट में जमानत पर मुक्त 01, फिरौती हेतु अपहरण में जमानत पर मुक्त 01, आम्र्स एक्ट में 02 एवं अन्य गिरफ्तारी 73 कुल 85 गिरफ्तारियां हुई हैं। वारंट के निष्पादन की संख्या 67, कुर्की का निष्पादन 01 किया गया। वहीं शराब की बरामदगी अन्तर्गत महुआ शराब 319 लीटर की गयी है। वाहन जांच के क्रम में कुल 615 वाहनों की जांच की गयी है एवं फाईन की कुल राशि 05 हजार रूपया वसूला गया है। अन्य बरामदगी अन्तर्गत मोटरसाईकिल 02, कार 01, मोबाईल 01, मास्टर चाभी 01, आधार कार्ड का छायाप्रति 01, गाड़ी का नम्बर प्लेट 03, रिंच 01 एवं चाकू 02 किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नवादा पुलिस के द्वारा इस तरह के क्रुर एवं जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी एवं सजा दिलाने हेतु लगातार प्रतिबंध है। अपराध को अंजाम देने के बाद अन्यत्र जगह छुपकर रहने वाले अपराधियों के विरूद्ध नवादा पुलिस लगातार आसूचना संकलन कर रही है तथा कार्रवाई के लिए प्रयासरत है। नवादा पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read