Homeचंदौलीपुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र

पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र

पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दिशा में पहल करते हुए 7 डेज फाउंडेशन एवं रेलवे प्रशासन (डीडीयू नगर)के आरपीएफ जवान भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा गया। इस दौरान प्रदीप रावत(निरीक्षक प्रभारी डीडीयू) ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनको स्वावलंबी बनाने और समाज में प्रेम सौहार्द बनाए रखना ही हमारा परम कर्तव्य है एवं संस्था को सभी आरपीएफ जवानों की तरफ से महिला बहनों को एक रुपए सुरक्षा डब्बा स्टेशन पर मुहिम से उनके स्वास्थ्य के प्रति रक्षा करते हुए सेंट्री पैड्स उपलब्ध करने की योजना की शुरुआत की गई। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर 7 डेज फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को एवं यातायात निरीक्षक रामप्रीत यादव सहित अन्य यातायात पुलिसकर्मियों को वीआईपी गेट के पास राखी बांधी गई। इस दौरान 7 डेज फाउंडेशन संस्था की अध्यक्ष कोमल गुप्ता ने बताया कि इस साझा प्रयास से महिला सुरक्षा, प्रेम सौहार्द, सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल एक मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान प्रदीप रावत (निरीक्षक प्रभारी डीडीयू), (उ.नि.) (रे.सु.बल पोस्ट डीडी, संस्था से अंजू, आरती, संस्कार, अभिषेक, आशीष, एसी, करीना, शीला, पूजा, अंशु सहित अन्य उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read