HomeBiharडकैती काण्ड के फरार अभियुक्त गिरफ्तार

डकैती काण्ड के फरार अभियुक्त गिरफ्तार

डकैती काण्ड के फरार अभियुक्त गिरफ्तार

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के टॉप 20 में शामिल डकैती कांड के फरार अभियुक्त नीतीश कुमार को नवादा पुलिस ने किया गिरफ़्तार। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 के जुलाई माह में 6 अभियुक्त मिलकर लोहे के रॉड से भरे ट्रक को लूट कर ले जा रहे थे। पुलिस की गश्ती दल को देख कर ये अभियुक्त ट्रक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर 2 अभियुक्त को तत्क्षण गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके उपरांत तकनीकी अनुसंधान के मदद से छापेमारी कर 2 अन्य अभियुक्त को पहले एवं आज सिरदला थानाक्षेत्र से 5वें अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शेष 1 अभियुक्त के खिलाफ छापामारी जारी है। नीतीश पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है। इसके विरुद्ध दो थानों में चोरी एवं लूट के कांड दर्ज़ है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read