Homeउन्नावसम्पूर्ण समाधान दिवस में 102 जन शिकायतों में से 7 का हुआ...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 102 जन शिकायतों में से 7 का हुआ निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 102 जन शिकायतों में से 7 का हुआ निस्तारण

सावनी मौर्या
उन्नाव। जन समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सीडीओ श्री ऋषि राज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा की उपस्थिति में तहसील सफीपुर में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन सामान्य की समस्याएं सुनीं गयीं। इस अवसर पर राजस्व विभाग की 37, पुलिस विभाग की 17, विकास विभाग की 9 सहित अन्य विभागों की 49 सहित कुल 102 जन शिकायतों का अनुश्रवण किया गया, जिनमें से 07 शिकायतें मौके पर ही निस्तारित करायी गयीं। सीडीओ द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए ताकि शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि फारियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनें और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं।संतुष्टि के लिए शिकायतकर्ता से बात जरूर कर लें और तदोपरांत शिकायत का निस्तारण कराएं।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। इस मौके पर एसडीएम सफीपुर रामदेव निषाद, सीओ सफीपुर ऋषि कांत शुक्ला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व स्थानीय कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read