HomeTrendingपूरनपुर में 615 युवाओं को मिला रोजगार का तोहफा, 28 कम्पनियों ने...

पूरनपुर में 615 युवाओं को मिला रोजगार का तोहफा, 28 कम्पनियों ने किया चयन

  • पूरनपुर में 615 युवाओं को मिला रोजगार का तोहफा, 28 कम्पनियों ने किया चयन

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर में शनिवार को भव्य रोजगार मेले का आयोजन हुआ। यह आयोजन उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय/मॉडल कैरियर सेंटर, राजकीय आईटीआई और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (पीलीभीत) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाबूराम पासवान द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 28 प्रतिष्ठित कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में कुल 885 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 615 युवाओं और युवतियों का चयन किया गया जिन्हें कार्यक्रम स्थल पर ही नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का संकल्प दोहराया गया तथा चयनित अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

 

 

 

 

Must Read