सिद्धबली मन्दिर एवं महर्षि कण्वाश्रम की सैर पर निकले परिषदीय स्कूलों के 60 छात्र-छात्राएं

तेजस टूडे ब्यूरो
नजीबाबाद, बिजनौर। नजीबाबाद एवं किरतपुर के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 60 छात्र—छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कोटद्वार स्थित सिद्धबली बाबा मंदिर और महर्षि कण्वाश्रम के लिए रवाना हुआ। शैक्षिक भ्रमण की बस को बीजेपी के वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। सरकार ने सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं, शिक्षामित्र, अनुदेशक रसोइया बहनों आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रदान की है। विद्यालय में अध्यनरत छात्र—छात्राओं को निःशुल्क मध्याह्न भोजन, पाठ्य पुस्तक, डबल यूनीफार्म, जूते मौजे उपलब्ध करा रही है। शैक्षणिक भ्रमण में एआरपी डॉ राहुल वर्मा, एआरपी, रितेश भाटिया, डॉ तनवीर अहमद, उपासना, नाज़िम, मंजू, विकास, सारिका, मूलचंद, सरिता, संतोषी, नीरज आदि उपस्थित रहे।
यह शैक्षणिक भ्रमण राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा निदेशालय निशातगंज लखनऊ के द्वारा आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को भारतवर्ष को समृद्ध और पुरातन ऐतिहासिक स्मारक एवं भारतीय संस्कृति की समझ विकसित कर देश के प्रति गौरव की भावना देश प्रेम जागृत करना है।







