HomeFirozabadफिरोजाबाद में हेल्थ एटीएम के जरिये सरकारी रेट पर होंगी 59 प्रकार...

फिरोजाबाद में हेल्थ एटीएम के जरिये सरकारी रेट पर होंगी 59 प्रकार की जांचें

फिरोजाबाद में हेल्थ एटीएम के जरिये सरकारी रेट पर होंगी 59 प्रकार की जांचें

रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। शासन के निर्देश पर हेल्थ एटीएम बनाए जाएंगे। मरीजों को जरूरी जांच के लिए इधर—उधर नहीं भटकना पड़ेगा। एक ही जगह पर 59 प्रकार की जांचें सरकारी रेट पर होंगी। सरकारी बजट न मिलने के कारण इस योजना को स्वयंसेवी संस्थाओं, सांसद और विधायक निधि से पूरा कराया जाएगा।
सीएमओ फिरोजाबाद डा. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाकर 59 प्रकार की जांचें सरकारी दरों पर की जाएंगी। विशेषज्ञ डॉक्टर का परामर्श व दवाओं का पर्चा भी अब एटीएम से बनेगा।

सरकारी बजट ना मिलने की वजह से स्वयंसेवी संस्थाएं एवं सांसद विधायक निधि आदि के माध्यमों से हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। एक हेल्थ एटीएम की स्वीकृति स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दे दी है। वहीं 3 हेल्थ एटीएम की स्वीकृति नगर विधायक, दो एटीएम की स्वीकृति शिकोहाबाद विधायक द्वारा दी गई है। जल्द ही जिले में हेल्थ एटीएम लगना शुरू हो जाएंगे। इसके बाद मरीजों को इधर—उधर भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी।

एक ही स्थान पर 59 प्रकार की जांच जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर शरीर ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी में इन्फेक्शन, पल्स रेट, ग्लूकोस, चिकनगुनिया, टाइफाइड, एचआईवी, ईसीजी, डीएलसी समेत 59 प्रकार की जांचे सरकारी दरों पर की जाएंगी। इसका उद्देश्य गरीबों को इलाज में अधिक रुपया खर्च न करना पड़े क्योंकि बाजार में जांचें इलाज से भी अधिक दरों पर होती हैं। हेल्थ एटीएम का लाभ क्षेत्रीय जनता को मिलेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read