विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज मज़डीहा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक कहकशां खान ने पीपल का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनएसएस प्रभारी ने नीम का पौधा लगाया जहां उपस्थित प्रवक्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के उप प्रबंधक ने कहा कि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की बढ़ती समस्या का समाधान केवल अधिक से अधिक वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ही संभव है। पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित पर्यावरण छोड़ना है। इसके लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. सिमी, डॉ. विरी जीवी, आशीष अस्थाना, लालचन्द्र, अनुराग यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में शाहगंज क्षेत्र के गूजर ताल, नौली में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ जहां ग्राम प्रधान रोशन लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण, शाहगंज रेंज के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पीपल, बरगद व नीम के साथ शीशम, कंजी, कदम्ब, आम आदि पौधों का सामूहिक रूप से रोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रधान रोशन लाल को वन क्षेत्राधिकारी शाहगंज ने आम का पौधा भेंट किया। वहीं रेंज अधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में जयहिंद यादव, ईश्वर चंद्र, गोरख प्रसाद, सरिता यादव, दुर्गेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA












