लंका से अयोध्या वापस लौटने पर श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

लंका से अयोध्या वापस लौटने पर श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

देवताओं ने पुष्पवर्षा करके किया स्वागत
अब्दुल शाहिद
बहराइच। राज्याभिषेक के साथ 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में लंका में रावण का वध करने के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता सहित अयोध्या वापस आये। इस दौरान सीमा पर भाई भरत ने भगवान राम और सीता का भव्य स्वागत किया तथा देवताओं ने इस दौरान पुष्प वर्षा की। उसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक कार्यक्रम का आयोजन बिसातखाना परिसर में हुआ।

जिसमें कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान राम का राजतिलक कर पुष्प वर्षा की।बहराइच में 11 दिवसीय श्रीराम लीला महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार की रात नगर के बिसातखाना पंडाल में माता सीता सहित भगवान श्रीराम का राजतिलक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से किया गया।राज्याभिषेक में “प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयुष दीन्हा” चौपाई के साथ पहला तिलक वशिष्ठ मुनि ने लगाकर राजगद्दी भगवान राम को सौंप दी।कार्यक्रम में बाहर से आये कलाकारों की ओर से लीला का मंचन किया गया। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन एवं कीर्तन का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, जय जय अग्रवाल, कमल शेखर गुप्ता, संतोष अग्रवाल, राधा रमन यज्ञसैनी, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, राहुल रॉय, एसपी मिश्रा, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, श्रवण शुक्ला, विनय जैन, दुर्गेश पाण्डेय, अंशुमान यज्ञसैनी, उत्कर्ष श्रीवास्तव, देवेन्द्र मिश्रा, मुरारी श्रीवास्तव, जितेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश गुप्ता, हेमंत मिश्रा, अरविंद सोनी, जगदम्बा सोनी, पुष्प नाथ तिवारी, केके मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र गुप्ता, मुकुट बिहारी तिवारी, रवि गुलशन, राधेश्याम त्रिपाठी, अयोध्या प्रसाद अवस्थी, निशा शर्मा, मंजुला पाठक आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।