जुआं खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 6050 एवं ताश के पत्ते बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
जरिया, हमीरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पवई में जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 6,050 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। जरिया थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने ग्राम पवई स्थित मेड़े की पुलिया के पास छापेमारी की। यहां हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम सोनी (28), शिव सिंह (30), नरेश राजपूत (32), महेंद्र सिंह राजपूत (32) और सतीश अनुरागी (29), सभी निवासी ग्राम पवई, के रूप में हुई है।
पुलिस ने जुआ फड़ से 5,250 रुपये और आरोपियों की तलाशी में 800 रुपये बरामद किए। कुल बरामदगी 6,050 रुपये की बताई गई है। पुलिस के अनुसार शिवम सोनी के खिलाफ पहले भी जुआ सहित विभिन्न धाराओं में 3 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि महेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ जुआ अधिनियम के दो पुराने मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अवधेश उपाध्याय, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और सूरज कुमार शामिल रहे।











