HomeTrendingजनपद के 42 किसान सीखेंगे विष मुक्त प्राकृतिक खेती

जनपद के 42 किसान सीखेंगे विष मुक्त प्राकृतिक खेती

  • जनपद के 42 किसान सीखेंगे विष मुक्त प्राकृतिक खेती

  • सीखेंगे फसल उत्पादन वृद्धि और मिलेट्स उत्पादन

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद के 42 किसानों का कृषक अध्ययन भ्रमण दल 1 बस को कृषि भवन प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर उपनिदेशक कृषि विनय वर्मा के निर्देश पर अवर अभियंता कृषि नितिन मौर्य, लेखाकार अमन वर्मा एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए राम प्रकाश मौर्य, अरविंद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर कृषि भवन प्रांगण से पंतनगर के लिए रवाना किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनपद के किसानों को उपरोक्त संस्थानों पर अधिक उत्पादन प्राप्त करने की नवीनतम तकनीक, संस्थान पर प्राकृतिक खेती की तकनीक प्रदान कराकर इन्हें विषमुक्त/ प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक करना है। जब यह किसान पंतनगर संस्थान पर अधिक उत्पादन की तकनीक दुग्ध उत्पादन, पशुपालन, मत्स्य पालन, रेशम उत्पादन एवं विष मुक्त प्राकृतिक खेती करने के तरीके सीख कर आएंगे तथा वह स्वयं भी विष मुक्त प्राकृतिक खेती करेंगे। उनके उनके द्वारा कृषि की नवीनतम तकनीक स्वयं अपनाकर तथा आस—पास के किसानों को जागरुक कर अपने उत्पादन क्षमता वृद्धि करेंगे इससे उनकी आय में वृद्धि होगी साथ ही प्राकृतिक खेती करने से आसपास के किसान जुड़कर वह भी प्राकृतिक खेती अपना कर अधिक आय अर्जित कर सकेंगे।
यह भी बताना है कि किसान अधिक उत्पादन के चक्कर में अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग कर सब्जियों तथा खाद्यान्नों को विष युक्त कर रहे हैं तथा उसका विक्रय आम जनमानस को करते हैं जिससे आम जनमानस विश् युक्त भोजन कर अनेकों रोगों से ग्रसित हो जाता है परिणाम स्वरूप उसका सारा कमाया हुआ पैसा दवाइयां आदि पर खर्च हो जाता है। जब यह विष मुक्त खेती करेंगे तो दवाइयां पर होने वाला खर्चा बचेगा जिससे उनकी आय बढ़ेगी। विष मुक्त प्राकृतिक खेती से उत्पन्न खाद्यान्न का मूल्य किसानों को अधिक प्राप्त होने के साथ मानव स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद तथा पर्यावरण अनुकूल होता है। जिले के किसान गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर एवं उधम सिंह नगर उत्तराखंड में जाकर कृषि उत्पादन की तकनीकी जानकारी, पशुपालन की जानकारी दुग्ध उत्पादन की जानकारी मत्स्य पालन की जानकारी प्राप्त कर तथा उसे अपना कर उत्पादन वृद्धि में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे जिससे जनपद में खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि होगी। साथ ही अन्य कृषि क्षेत्र में अधिक जानकारी प्राप्त करने से उत्पादन बढ़ेगा और आम लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसी कार्यक्रम के साथ कृषि विभाग के 10 कर्मचारियों को मिलेट्स का प्रशिक्षण में भी भेजा गया है जो मिलेट्स उत्पादन की तकनीक सीख कर जिले में भी मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देंगे।

 

 

 

 

Must Read