Homeबाराबंकीसाथ रहने को राजी हुए 4 दम्पति

साथ रहने को राजी हुए 4 दम्पति

साथ रहने को राजी हुए 4 दम्पति

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देशन में वैवाहिक विवादों का त्वरित निस्तारण करने हेतु महिला थाना में दोनों पक्षों को बुलाया गया।महिला परामर्श केन्द्र द्वारा किए गए प्रयास से पति-पत्नी के परिवारिक विवाद सम्बन्धी 7 मामले में दोनों पक्ष के लोग उपस्थित हुए। महिला परामर्श केन्द्र द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप चार प्रार्थना पत्रों में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। दोनों पक्षों द्वारा आपस में एक-दूसरे को विश्वास दिलाया गया कि वह नए जीवन की नई शुरूआत करते हुए हंसी-खुशी एक दूसरे के होकर रहेंगे। महिला थाना प्रभारी द्वारा दम्पति को नवजीवन के शुरूआत की शुभकामनाएं देते हुए समझाया गया कि वह बीती बातों को लेकर विवाद नही करेंगे और आपस में प्यार से रहेगें। महिला थाना प्रभारी द्वारा 15 दिन बाद दम्पति की कुशल क्षेम पूछने हेतु पुनः बुलाया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read