थाने में तैनात हैं एक ही जाति के 32 सिपाही, साथी ने जताया विरोध
963109
थाने में तैनात हैं एक ही जाति के 32 सिपाही, साथी ने जताया विरोध
सोशल मीडिया में वायरल हो रही है सिपाही की लिखित चिट्ठी संदीप पाण्डेय रायबरेली। जाति व्यवस्था किस तरह से विभागों में हावी है। इसका उदाहरण आप इस बात से लगा सकते हैं कि एक सिपाही को उच्चाधिकारियों को इस बात के लिए चिट्ठी लिखनी पड़ी कि उसके थाने में 32 सिपाही एक ही जाति के तैनात हैं जिसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी की गई है। मामला रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र का हैं जहां 32 सिपाहियों के ऊपर प्रश्नचिन्ह लगाया गया है।
जो चिट्ठी वायरल हो रही है, उसमें अनूप शर्मा का नाम प्रार्थी के रूप में अंकित है जिसने अपना आईडी नंबर भी डाल रखा है। साथ ही सिपाही द्वारा उन 32 सिपाहियों के नाम लिखे गए हैं जो तथाकथित में एक ही जाति के हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी पत्नी की तबीयत खराब है और वह मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान हैं। इस संबंध में उसने थाने में तैनात बाबू आर.बी. सेन यादव के ऊपर आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत शिकायतकर्ता द्वारा थानाध्यक्ष से भी की गई लेकिन कार्रवाई न हो पाने के कारण परेशान सिपाही ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख दिया। वायरस चिट्ठी में कितनी सच्चाई है, यह तो जांच का विषय है लेकिन अगर पुलिस विभाग में भी जातीय समीकरण चलता है तो यह गलत होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।