तेज रफ्तार की कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन की हुई मौत
एक साथ तीन मौतों से दहल उठा भदोखर क्षेत्र, मचा हड़कम्प
अनुभव शुक्ला
भदोखर, रायबरेली। इन दिनों जनपद में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन काल के गाल मे लोग समाते जा रहे हैं। ताजा मामला रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र स्थित दूल्हागंज बाजार के पास का है जहाँ रविवार को हड़कंप उस समय मचा जब एक तेज रफ्तार जाइलो कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

















