Homeबांदाअवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग में 28 ट्रक हुये सीज

अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग में 28 ट्रक हुये सीज

अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग में 28 ट्रक हुये सीज

रूपा गोयल
बांदा। बालू के अवैध खनन, परिवहन और ओवर लोडिंग के खिलाफ चलाए गए अभियान में 28 ट्रकों का चालान किया गया। इनमें 18 ट्रकों के चालक अभिलेख नहीं दिखा सके। बालू संबंधी रवन्ना भी अधिकारियों को उपलब्ध नहीं करा पाए। पकड़े गए ट्रकों से लगभग 30 लाख रुपये राजस्व वसूल किया जाएगा।
उपजिलाधिकारी सदर सुरभि शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज से लेकर कालूकुआं तक चेकिंग अभियान चलाया गया।

मार्ग में कुल 28 ट्रक ऐसे मिले जो नियम विरुद्ध परिवहन करते पाए गए। उनका चालान कर पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए। 18 ट्रकों के चालक बालू लोडिंग संबंधी कागजात नहीं दिखा पाए। बताया कि ओवर लोडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलेगा। टीम में तहसीलदार पुष्पक, नायब तहसीलदार धनंजय कुमार, खनिज निरीक्षक व कोतवाली पुलिस मौजूद रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read