विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष बनाये गये नरेन्द्र

विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष बनाये गये नरेन्द्र

बैठक में बनी संगठन की मजबूती की योजना
रूपा गोयल
बांदा। विश्व हिन्दू महासंघ ने बैठक करके संगठन को मजबूत करने की योजना बनाई और गांव-गांव में संगठन खड़ा करने की जिम्मेदारी दी गई है। बांदा नगर टीम का विधिवत् घोषणा करके जिम्मेदारी सौंपी गई। उसके बाद संकट मोचन मंदिर में सुन्दर काण्ड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करके सबके कल्याण की कामना की गई है।

विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक जिलाध्यक्ष मुकेश शिवहरे की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन विस्तार की वृहद चर्चा की गई और जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर अध्यक्ष महाप्रसाद गुप्त ने जिलाध्यक्ष की संस्तुति से नगर टीम की विधिवत् घोषणा की। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल— माला पहनाकर स्वागत किया।

प्रदेश मंत्री राजेश शुक्ला, सम्भाग प्रभारी शिवविलास शर्मा, मण्डल प्रभारी मिथलेश शुक्ला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल पुरवार, जिला उपाध्यक्ष अनीस सिंह, जिला मंत्री अनिल पटेल, दीपक सिंह गौर, सूबेदार वीरेन्द्र सिंह, मातृशक्ति जिलाध्यक्ष रश्मी अवस्थी ने संगठन को मजबूत करने के लिए जोर दिया।
वहीं सहादत दिवस पर सरदार भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई है। कहा कि देश के खातिर हंसते-हंसते फांसी के फंदे में झूल गये। उनके रास्ते पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष मुकेश शिवहरे ने जिलाध्यक्ष के लिए जिला महामंत्री नरेन्द्र सिंह का प्रस्ताव किया है। प्रदेश मंत्री राजेश शुक्ला की संस्तुति पर मण्डल प्रभारी मिथलेश शुक्ला ने विधिवत् घोषणा किया।
बबेरू तहसील अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष विवेक सिंह, नगर अध्यक्ष महाप्रसाद, बबेरू नगर अध्यक्ष शिवचन्द्र वर्मा आदि सभी ने फूल—माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं मुकेश शिवहरे की चित्रकूट धाम मण्डल सह प्रभारी की घोषणा की। उसके बाद संकट मोचन मंदिर में सुन्दर काण्ड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करके सबके कल्याण के लिए कामना की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent