रोहतास से 2 आदिवासी किशोर लापता
सुनील कुमार
सासाराम, रोहतास (बिहार)। रोहतास से दो आदिवासी किशोर को लापता होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। सोशल मीडिया पर जारी की तस्वीरें कैमूर पहाड़ स्थित रोहतास थाना क्षेत्र के बभनतलाब गांव से 2 आदिवासी लड़के लापता हैं। अब एसपी विनित कुमार रोहतास ने रविवार दोनों किशोरों की फोटो सोशल मीडिया पर जारी की है। एसपी विनित कुमार ने बताया कि दो आदिवासी किशोर लापता हो गए हैं, उनमें एक गूंगा-बहरा है। दोनों एक साथ ही लापता हुए हैं। इस संबंध में रोहतास थाना में कांड संख्या 205/ 23 दर्ज की गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










