घर के पास निकला 12 फीट लम्बा अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। जनपद के भरतपुर गांव में पूर्व प्रधान अमित मलिक के घर के पास बुधवार को करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा सोनी सिंह, वन दरोगा कौशेद्र यादव, राजीव, प्रमोद कुमार और टाइगर ट्रैकर शामिल रहे। टीम ने काफी सावधानी से अजगर को सुरक्षित पकड़ा और उसे आबादी से दूर उसके प्राकृतिक वातावरण में मुक्त किया। आसपास के क्षेत्रों में इससे पहले भी कई बार अजगर निकलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग की टीम हर बार मौके पर पहुंचकर सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर चुकी है। बरसात का मौसम खत्म होने के बाद खेत और आबादी के आस—पास वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील किया है। अजगर या अन्य वन्य जीव दिखाई देने पर उसे छेड़ने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है।













