पहाड़ी में जीव दया की मिसाल, शिवमंगल जी ने लंगूरों को खिलाये केले
तेजस टूडे ब्यूरो
चित्रकूट। शारदीय नवरात्रि पर जहां लोग देवी उपासना में लीन हैं, वहीं पहाड़ी ब्लॉक परिसर में मानवता और जीव सेवा की एक सुंदर तस्वीर देखने को मिली। अष्टमी के दिन समाजसेवी शिवमंगल गुप्ता ने पहाड़ी ब्लॉक परिसर में बेजुबान लंगूरों/बंदरों को केले खिलाये। सुबह के समय जैसे ही बंदरों का झुंड परिसर में पहुंचा, शिवमंगल जी ने अपने हाथों से उन्हें केले खिलाना शुरू किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि काली टोकरी में रखे केले एक-एक कर बंदरों की ओर फेंके जा रहे हैं और बंदर बड़े ही अनुशासन के साथ उन्हें ग्रहण कर रहे हैं। किसी प्रकार की छीना-झपटी नहीं, बस एक सुकून भरा दृश्य। शिवमंगल जी ने बताया कि नवरात्रि में जीव सेवा ही सच्ची माता की सेवा है। चित्रकूट हनुमान जी की तपोभूमि है, यहां वानर सेना की सेवा करना सौभाग्य की बात है। अक्सर जंगल में भोजन की कमी से वानर आबादी की ओर आ जाते हैं, ऐसे में हमें उन्हें भोजन कराना चाहिए। स्थानीय लोगों ने इस पुनीत कार्य की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।













