HomeTrendingशेरपुर कलां में नाला पाटने का आरोप

शेरपुर कलां में नाला पाटने का आरोप

  • शेरपुर कलां में नाला पाटने का आरोप

  • ग्रामीणों ने की उपजिलाधिकारी से कब्जा हटवाने की मांग की

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। पूरनपुर के शेरपुर कलां गांव में नाले और ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि टंडोला रोड पर प्लाटिंग के दौरान नाले को पाट दिया गया। इससे हरिजन बस्ती के पानी की निकासी बंद हो गई है और गंदा पानी आसपास के धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों की ओर भर रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी पूरनपुर से शिकायत कर पैमाइश कराने और नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग किया। ग्रामीणों के अनुसार टंडोला रोड स्थित गाटा संख्या 1005 के बाग में प्लाटिंग के दौरान नाले को पाट दिया गया। आरोप है कि इस दौरान बिना अनुमति हरे आम के पेड़ भी काटे गए। नाला बंद होने से बस्ती के पानी की निकासी प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जमीन की पैमाइश कराकर वास्तविक स्थिति की जांच कराने की मांग किया है।

मस्जिद, कब्रिस्तान एवं श्मशान घाट की ओर भर रहा पानी
ग्रामीणों का कहना है कि नाले का रास्ता बंद होने से गंदा पानी हरिजन बस्ती से निकलकर मस्जिद, कब्रिस्तान और श्मशान घाट की ओर भर रहा है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समस्या बढ़ने से ग्रामीणों में नाराजगी है। विरोध करने पर धमकी देने का आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण का विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उनका कहना है कि इस मामले में पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है।

समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत
रामकिशोर, किस्मत नूर खां, कल्लू, शीबू खां समेत अन्य ग्रामीणों ने बुधवार को SDM पूरनपुर से मिलकर शिकायत किया। उन्होंने नाले और ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाने की मांग किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 26 अक्टूबर तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।

 

 

 

 

 

Must Read