HomeFirozabadअग्निपथ को लेकर बस में तोड़फोड़ करने वाले 12 गिरफ्तार

अग्निपथ को लेकर बस में तोड़फोड़ करने वाले 12 गिरफ्तार

अग्निपथ को लेकर बस में तोड़फोड़ करने वाले 12 गिरफ्तार

रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। अग्निपथ के विरोध में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दौड़ रहीं बसों में तोड़फोड़ करने वाले 12 उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में अधिकतर 25 से 32 वर्ष के बीच के हैं। एक आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

3 drug smugglers arrested with ganja, motorcycle, mobile

पुलिस के मुताबिक 17 जून को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ कुछ युवकों ने रोडवेज बसों में तोड़फोड़ की थी। इसमें रोडवेज की 4 बसें क्षतिग्रस्त हो गयी थीं। इस मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद थाना मटसेना में कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल की तो कुल 12 लोगों के नाम प्रकाश में आए, इनमें दो अभियुक्त रिंकू पुत्र उमेश निवासी गांव खडेरिया थाना मटसेना और दूसरे श्री ओम पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम खडेरिया थाना मटसेना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि अन्य 10 अभियुक्त श्याम सुंदर, प्रेम कुमार, रामप्रीत, श्याम सुंदर उर्फ संजू, साधु यादव, सौरभ कुमार, विकास, गुलशन, गौरव यादव और सौरव यादव इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई गई है। सभी आरोपी मटसेना थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडे के मुताबिक रिंकू पर पहले से ही आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। अन्य अभियुक्तों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर उन्हें भी जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस उपद्रवियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read