स्वीप कार्यक्रम में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में मतदान 25 मई को शत—प्रतिशत मतदान करें, इसके लिए लोकसभा 68-लालगंज एवं 69-आजमगढ़ के अन्तर्गत बीआरसी पल्हना द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता रैली एवं मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकाली गयी। जागरूकता रैली के माध्यम से मतदान 25 मई को अधिक से अधिक लोगों को शत—प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही स्वीप के थीम सांग के माध्यम से भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














