10 सीटर अत्याधुनिक शौचालय नगरवासियों को समर्पित

10 सीटर अत्याधुनिक शौचालय नगरवासियों को समर्पित

25 लाख की लागत से लाडली फाउण्डेशन ने कराया निर्माण, महापौर ने किया लोकार्पण
तेजस टुडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। नाका बाईपास चौराहे के ओवरब्रिज के नीचे 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित 10 सीटर सुलभ शौचालय का लोकार्पण महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस शौचालय का निर्माण नगर निगम ने स्वयंसेवी संस्था लाडली फाउंडेशन के तत्वावधान में कराया है। इस मौके पर पार्षद विकास कुमार, सूर्य कुमार तिवारी, अपर आयुक्त वागीश शुक्ल, नागेंद्र नाथ, सफाई निरीक्षक राजेश वर्मा, लाडली फाउंडेशन के आकाश सिंह, भाजपा नेता रमेश राना आदि मौजूद थे।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि इस शौचालय में 5-5 सीट महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग हिस्से में लगाई गई है। इसे प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए ढाई लाख रुपये की अत्याधुनिक डिवाइस का प्रयोग किया गया है जो अयोध्या में पहली बार किसी पब्लिक टॉयलेट में लगाया गया है। यह डिवाइस मीथेन गैस को नियंत्रित करेगी। फर्श की सफाई के लिए ऑटोमेटिक क्लीनर लगाया गया है। महापौर ने इस मौके पर शौचालय के सामने बनाए जा रहे पार्क का नाम लाडली वाटिका करने की मांग को स्वीकार किया और 5 बेंचे आने वाले लोगों के बैठने के लिए पार्क में लगवाने का ऐलान किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA