HomeJaunpurरिश्ते शर्मसार: भाई ने ऐसा वादा कर युवती से पांच महीने तक...

रिश्ते शर्मसार: भाई ने ऐसा वादा कर युवती से पांच महीने तक किया दुष्कर्म

रिश्ते शर्मसार: भाई ने ऐसा वादा कर युवती से पांच महीने तक किया दुष्कर्म

कानपुर। रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। चकेरी में ममेरे भाई ने शादी का झांसा देकर युवती से पांच महीने तक दुष्कर्म किया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसे बुलाकर खाने में नींद की गोलियां दे दीं और हाईवे किनारे फेंककर भाग गया।
युवती ने होश आने पर आरोपी को फोन किया तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चकेरी क्षेत्र की रहने वाली युवती की तहरीर के अनुसार मामा के बेटा का उसके घर आनाजाना था। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
शादी का दबाव बनाने पर एक जून को उसे प्रयागराज रिश्तेदार के घर ले गया। इसके बाद दो दिन अपने घर में रखा। फिर सनिगवां स्थित चाचा के घर भी ले जाकर दुष्कर्म किया। पांच दिन इधर उधर घुमाने के बाद छह जून को आरोपी कन्नौज में बहन के घर कार से ले जा रहा था। तभी उसे बेहोश कर सड़क किनारे फेंककर भाग गया।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read