HomeLucknowयूबीआई लखनऊ के अंचल प्रमुख ने जीवन में खेल भावना की जरूरत...

यूबीआई लखनऊ के अंचल प्रमुख ने जीवन में खेल भावना की जरूरत पर दिया जोर

यूबीआई लखनऊ के अंचल प्रमुख ने जीवन में खेल भावना की जरूरत पर दिया जोर

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया और वित्त नियंत्रक टीम के बीच हुआ जिसका उद्घाटन राजेश कुमार अंचल प्रमुख ने किया।पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 102 रन बनाए इसके जवाब में वित्त नियंत्रक टीम ने 2 ओवर शेष रहते ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। वित्त नियंत्रक टीम की तरफ से अनूप मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी की और मैन ऑफ़ द मैच रहे।
इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया लखनऊ के अंचल प्रमुख राजेश कुमार, उप अंचल प्रमुख प्यारे लाल, पीके अवस्थी, वित्त नियंत्रक टीम की तरफ से शिवेंद्र मिश्रा, महेश पांडेय, एसएन कुशवाहा, कमलेंद्र कुमार, मनोज तिवारी, संतोष जी, विमलेश यादव, मानवेंद्र कुमार, अरूण यादव, संजय सिंह, सालिग्राम आदि उपस्थित रहे। अंत में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया लखनऊ के अंचल प्रमुख राजेश कुमार ने जीवन में खेल भावना की जरूरत पर जोर देते हुये सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read